सीबीएसई ने माइनर विषयों की डेटशीट की रिलीज
21-Oct-2021 03:30 PM 8433
एग्जाम के लिए प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने के बाद अब माइनर विषयों के लिए भी टाइमटेबल रिलीज कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की माइनर विषयों की परीक्षाएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है। टाइम टेबल के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 16 नवंबर से और 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा में पहली परीक्षा पेंटिंग की और 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप की होगी। इसके बाद 10वीं में उर्दू, पंजाबी, बंगाली भाषा की परीक्षाएं कराई जाएगी। वहीं 12वीं में टेक्सटाइल, मार्केटिंग विषय की परीक्षा होगी। इसके पहले बोर्ड ने प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। इसके मुताबिक, यह परीक्षाएं 30 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी। वहीं सभी परीक्षाएं 30 दिसंबर, 2021 को समाप्त होंगी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। टर्म 1 परीक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर कुल थ्योरी कंपोनेंट का 50% होगा। प्रत्येक विषय 35 अंक का होगा। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, कक्षा 10, 12 के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट के बजाय 20 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई डेट शीट 2022 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। CBSE..///..cbse-releases-datesheet-of-minor-subjects-324285
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^