बिहार में ‘मंगलराज’ का आपराधिक नजारा: तेजस्वी
13-Jun-2024 09:30 PM 3586
पटना 13 जून (संवाददाता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहे हैं और जानबूझ कर इस मुद्दे पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। श्री यादव ने गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साईट ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया, “बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^