बिहार में बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 13000 करोड़ रुपये : मंत्री
16-Mar-2022 09:58 PM 6257
पटना 16 मार्च (AGENCY) बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में आज घोषणा की कि राज्य में चौबीस घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिकीकरण योजना के क्रियान्वयन पर 13000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। श्री यादव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऊर्जा विभाग की बजटीय मांग पर सदन में हुई चर्चा के जवाब में कहा कि चौबीसों घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिकीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिए 13000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत क्षेत्र के आधुनिकीकरण के दौरान ट्रांसमिशन लॉस को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि इसे राष्ट्रीय औसत पर लाया जा सके। मंत्री ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार और अधिक बिजली सब-स्टेशन और पावर ग्रिड का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार बिहार के सभी हिस्सों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2005 में नीतीश कुमार सरकार के सत्ता में आने के बाद से बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2005 से पहले सब-स्टेशनों की संख्या केवल 45 थी, जो अब पिछले 16 वर्षों में बढ़कर 156 हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^