बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाये जाने के फैसले का स्वागत: चिराग
08-Nov-2023 11:56 PM 1897
नालंदा, 08 नवंबर (संवाददाता) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाये जाने के फैसले का स्वागत किया है। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान आज नालंदा के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरक्षण का दायरा राजनीतिक लाभ के तहत नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कानूनी एवं तकनीकी तौर पर सही माध्यम से आरक्षण का दायरा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राज्य राजनीतिक लाभ के तहत आरक्षण का दायरा बढ़ा देती है जो बाद में सुप्रीम कोर्ट में फंस जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^