बिहार में 2005 से अबतक आठ लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी : नीतीश
13-Apr-2024 11:13 PM 3633
गया 13 अप्रैल (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 2005 में सत्ता में आने के बाद से राज्य में आठ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। श्री कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार जीतनराम मांझी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 18 वर्षों में बिहार में युवाओं को आठ लाख सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^