भोजनकाल तक जिम्बाब्वे ने दिये दक्षिण अफ्रीका को चार झटके
28-Jun-2025 05:59 PM 5669
बुलावायो (जिम्बाब्वे) 28 जून (संवाददाता) तनाका चिवंगा ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका के (तीन विकेट) झटक कर जिम्बाब्वे ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर गवां दिया। छठें ओवर में तनाका चिवंगा ने टोनी डीजॉर्जी (शून्य) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (13) भी चिवंगा का शिकार बने। डेविड बेडिंघम (शून्य) को भी चिवांग ने आउट किया। वियान मुल्डर (17) को मुजारबानी ने रनआउट किया। एक समय 55 रन पर चार विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका को ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच भोजनकाल तक पांचवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने भोेजनकाल तक चार विकेट पर 90 रन बना लिये और ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (नाबाद 44) और डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 10) रन बनाकर संघर्ष कर रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^