भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
27-Aug-2022 08:05 AM 2554
नयी दिल्ली 27 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई। 1781-हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1976- भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं। 1982- आनंदमयी मां का निधन। 1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया। 1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं। 2003- करीब 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2006- सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन। 2009- सुश्री मायावती तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष चुनी गयीं। 2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^