भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.
26-Aug-2022 08:15 AM 1364
नयी दिल्ली 26 अगस्त(संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1303 - अलाउद्दीन खिलजी ने राणा भीम सिंह को हराने के बाद चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया। 1541 - तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया। 1676 - ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म। 1910 - भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। 1975 - स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन। 1978 - जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने। 1982 - नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया। 1988 - म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। 1994 - इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया। 1999 - माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया। 2012 - हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ए के हंगल का निधन। 2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^