भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
23-Apr-2023 09:49 AM 9065
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्त) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1504- सिखों के दूसरे धर्मगुरू अंगद का जन्म। 1564- कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म। 1660- स्वीडन और पोलैंड ने ओलिवा संधि पर सहमति जतायी। 1908- डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन ने उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि (नाटो) पर हस्ताक्षर किये। 1935-यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया। 1968- मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन। 1981- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1984- वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। 1992- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत रे का निधन। 1992- मैक्डॉनल्ड्स ने चीन में अपना पहला फास्ट-फूड रेस्तरां खोला। 1995- विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 2000- बहरीन की खाड़ी में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 124 लोगों की मौत हुई। 2005- यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया। 2007- रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन। 2013- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा। 2013- फ्रांस ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दी। 2014- अफ्रीकी देश लोकतांत्रिक गणराज्य कांगों में भीषण ट्रेन दुर्घटना में 60 लोगो की मौत हुई और 80 से अधिक लोग घायल हुए। 2020 - सुप्रसिद्ध भारतीय रंगमंच की अभिनेत्री और निर्देशक उषा गांगुली का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^