भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
22-Apr-2023 09:02 AM 4473
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्त) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1500-पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की। 1521- फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की। 1792- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशंगटन ने यूरोप के युद्द में तटस्थता की घोषणा की। 1870- रूस के माक्सवादी विचारक व्यादीमीर लेलिन का जन्म। 1884- थॉमस स्वीवंस ने दुनिय भऱ में पहली बाइक यात्रा शुरू की। 1898- अमेरिकी राष्ट्रपति मैककिनले क्यूबा ने बंदरगाहों की नाकाबंदी का आदेश दिया। 1906: यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 1915- जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया। 1921 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया। 1931- मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1954- तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ। 1958- एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले प्रमुख बने। 1970- दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया। 1983- अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा। 1992- मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत। 1997: पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया। 2005-बांडुंग (इंडोनेशिया) में दूसरे एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन की शुरुआत हुई। 2008- रूस के राष्ट्रपति व्यादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012: लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत। 2013- भारतीय कर्नाटक वायलिन वादक, गायक और संगीतकार लालगुड़ी जयरामन का निधन। 2016- संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन संबंधी पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2016: विश्व के 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^