भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
16-Sep-2023 09:20 AM 1908
नयी दिल्ली 16 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1810 - निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया। 1821 - मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1908 - 'जनरल मोटर्स निगम' की स्थापना की गई। 1947 - टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई। 1975 - केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1975 - पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की। 1978 - जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित। 2003 - भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया। 2007 - पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया। 2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत। 2008 - भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया। 2009 - दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला। 2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। 2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^