भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
15-Sep-2023 09:49 AM 6068
नयी दिल्ली 15 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1812-नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची। 1876-भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म। 1916-प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया। 1926-विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष अशोक सिंघल का जन्म। 1948-स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा। 1959-भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत। 1971-हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई। 1981-वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना। 1982-लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम विस्फोट में हत्या। 2000-सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ। 2001-अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी। 2002-न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाइलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू। 2003-सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल। 2004-ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान। 2008-क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया। 2009-बेंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। 2012-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^