भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
15-Jan-2024 09:26 AM 1931
नयी दिल्ली 15 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है: 1759 - लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई। 1784 - विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया। 1934 - बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत। 1949 - के. एम. करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1956 - बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म। 1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना। 1970 - मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया की सत्ता पर कब्जा किया। 1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के. एम. करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई। 1986 - इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया। 1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए। 1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी। 1998 - भारत के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन। 2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा पर जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया। 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। 2012 - भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार होमी व्यारल्ला का निधन। 2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी पर रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत, 150 लोग घायल। 2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत, 56 अन्य घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^