भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
14-Jan-2024 09:23 AM 8006
नयी दिल्ली 14 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1551 : मुगल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल का जन्म। 1641 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की। 1659 : एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया। 1741 :मराठाओं और अफगानों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध शुरू हुआ। 1742 : दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन। 1758 : इंग्लैंड के राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार दिया। 1760 : फ्रांसीसी जनरल लेली ने पुडुचेरी अंग्रेज़ों को सौंपा। 1809 : इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ के खिलाफ गठबंधन किया। 1867: पेरू ने स्पेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया। 1898 : जोयी डार्लिंग ने टेस्ट मैच का पहला छक्का जड़ा। 1907 : जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से ज्यादा लोग मारे गए। 1912 : रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 1918: फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 1964: टेस्‍ट गेंदबाज रमेशचंद्र गंगाराम नाडकर्णी ने आज के दिन लगातार 21 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। 1969 : भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया। 1974 : विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गई। 1977 : फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म।1991 : जॉर्ज सेरानो एलियास ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 1994: 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया. एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं। 1994 : टीएम-17 रूसी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान चांद पर उतरा। 2002: ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की कि करीब 11 महीने तक देश में फैली फुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में खत्म माना जाएगा। 2007 : नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली। 2009 : सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की। 2012 : इराक के बसरा में आत्मघाती हमले से 53 मारे गए और 130 लोग घायल हुए। 2016 : सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध मशहूर साहित्यकार महाश्वेता देवी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^