भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-Jun-2024 09:13 AM 2397
नयी दिल्ली 14 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1595-सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म। 1658-ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया। 1880-वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म। 1900-हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना। 1901-पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 1905-भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म। 1907-नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1909-केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदीरीपाद का जन्म। 1917-इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत। 1922-फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म। 1928-अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था। 1934-ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात। 1945-वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया। 1946-अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म। 1947-कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा। 1949-वियतनाम राष्ट्र का गठन। 1955-फिल्म अभिनेत्री और सांसद किरण खेर का जन्म। 1958-डा सी वी रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 1967-भारतीय उद्योगपति और आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म। 1969-जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते। 1996-भारतीय महिला मुक्केबाज़ निखत ज़रीन का जन्म। 1999-थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित। 2001-जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया। 2004-पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार। 2005-माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी। 2007-चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले। 2008-केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की संभावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। 2011-रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ाँ का निधन। 2012-विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गयी और 16 घायल हो गए। 2013-उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में आई तबाही। करीब पांच हजार से अधिक लोग इस त्रासदी का शिकार हुए। 2014-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय नौसेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 2020-भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^