13-Jun-2024 10:15 AM
3429
नयी दिल्ली 13 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1290-खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।
1731-स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1757-बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
1888-अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1909-केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।
1922-अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति नानक भील का निधन।
1932-ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
1940-जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।
1943-नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से टोक्यो पहुंचे।
1964-भारतीय जनता पार्टी के राजनेताओं में से एक पीयूष गोयल का जन्म।
1993-किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1994-भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्म।
1994-मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री राज कुमार जयचंद्र सिंह का निधन।
1997-दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
1999-महावीर चक्र से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक मेजर विवेक गुप्ता का निधन।
2001-नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
2002-अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2003-डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004-लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2005-पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
2005-ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2006-नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008-चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2012-प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेंहदी हसन का निधन।
2016-भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन।...////...