भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
13-Dec-2024 10:23 AM 8721
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1232 : इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1675 : सिख गुरू तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए। 1772 : नारायण राव सतारा के पेशवा बने। 1920 : नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। 1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। 1921 : वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच ‘फोर पॉवर’ संधि पर हस्ताक्षर। 1926 : भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म। 1937 : चीन और जापान के बीच हुए नानजिंग के युद्ध में जापानियों की जीत, जिसके बाद तीन लाख से ज्यादा चीनियों का नरसंहार हुआ। 1955 : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का जन्म। 1959 : आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए। 1961 : मंसूर अली ख़ान पटौदी ने दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। 1974 : माल्टा गणतंत्र देश बना। 1977 : माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया। 1981 : पोलैंड की सेना ने सत्ता पर कब्जा किया। 1989 : देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया। 1996 : कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए। 2001: दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादियों ने हमला किया। 2003 : इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। 2002 : यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौतेको मंजूरी दी। 2004 : इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान की बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारंभ। 2006 : विश्व व्यापार संगठन द्वारा 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने की अधिसूचना जारी। 2007 : श्रीलंकाई सेना एवं लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादियों की मौत। 2012 : नेत्रहीन 20-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। 2020 : संस्कृत के विद्वान और डेढ़ सौं किताबों के लेखक विद्यावाचस्पति बन्नांजे गोविंदाचार्य का 85 वर्ष की उम्र में निधन। 2021 : भारत की हरजान संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^