भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
12-Dec-2024 09:07 AM 6268
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1755: डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहली बार निकोबार द्वीप समूह पर आक्रमण किया। 1787: पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना। 1800: वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया। 1822: अमेरिका ने मेक्सिको को एक स्वतंज्त्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 1882: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित’। 1911: कलकत्ता के बदले दिल्ली भारत की राजधानी बनी। 1915: चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया। 1923: इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए। 1947: इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कर लिया। 1950: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत का जन्म। 1958: गिनी संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना। 1964: ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना। 1964: राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिंदी कवि मैथिलिशरण गुप्त का निधन। 1981: भारत के क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म। 1988: दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए। 1990: टी.एन.शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने। 1992: हैदराबाद के हुसैनसागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई। 1996: भारत और बंगलादेश के बीच गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर। 2001: भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिया। 2005: भारतीय फिल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानंद सागर का निधन। 2008: रमन सिंह छत्तीसगढ़ के एवं शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया। 2018: शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। 2019: अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के आरक्षण की अवधि 10 साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी। 2021: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^