भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
12-Aug-2022 08:09 AM 2534
नयी दिल्ली 12 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत। 1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना। 1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया। 1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया। 1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म। 1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई। 1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई। 1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया। 1964 :दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया। 1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा। 1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी। 1994: कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये। 2004: फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से संन्यास लिया। 2006: यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 2008: आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। 2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन। 2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^