भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
11-Aug-2022 08:25 AM 4924
नयी दिल्ली 11अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की। 1778- दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म। 1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना। 1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। 1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की। 1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई। 1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था। 1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म। 1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगों में 17 लोग मारे गए। 1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली। 2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए। 2013- अफगानिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे। 2014- अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स का निधन। 2016- पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी हनीफ मुहम्मद का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^