भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
09-Aug-2024 09:11 AM 3097
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1173: पीसा के लीनिंग टॉवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 1483: वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला। 1683: एक आदेश के जरिए ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया। 1788: गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया। 1830: लुई फिलिप फ्रांस के राजा बने। 1831: अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली। 1892: थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया। 1910: अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया। 1925: क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था। 1942: महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया। 1945: अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया। 1965: सिंगापुर ने फेडरेशन ऑफ मलेशिया से अलग होकर आजादी की घोषणा की। 1970: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन। उन्होंने अपने जीवन के 30 वर्ष जेल में गुजारे। 1971: भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर। 1974: राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति बने। 1989: तोशिकी कैफु जापान के प्रधानमंत्री बने। 1999: रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 2005: नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा। 2010: बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी जीती। 2012: भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2016: मणिपुर की इरोम शर्मिला ने 16 साल तक भूख हड़ताल करने के बाद शहद खाकर अपनी भूख हड़ताल खत्म की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^