भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
08-Aug-2024 11:09 AM 4795
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। 1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौता के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। 1771 – इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया। 1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया। 1839 – बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई। 1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई। 1876 – थॉमस ऐल्वा एडीसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया। 1887 – अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया। 1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ़्रिजरेटर का पेटेंट कराया। 1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई। 1919 – रावलपिंडी की संधि में ब्रिटेन ने अफ़गानिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया। 1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव ’ पारित किया। 1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए। 1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी। 1950 – फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया। 1954 – फ़िलीपीन्स की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए। 1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई। 1963 – इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई। 1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई। 1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 1973 – दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया। 1988 – अफ़गानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 1988 – ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई। 1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है। 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी। 1994 – इज़रायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला। 2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा। 2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया। 2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने। 2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओतावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। 2004 – जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फुटबॉल जीता। 2013 – - पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए। 2019 – नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन हाजरिका (मरणोपरांत) और श्री प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण प्रदान मिला ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^