भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
07-Nov-2023 09:36 AM 8948
नयी दिल्ली 07 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1832-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म। 1862-मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत। 1876-बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी। 1917-रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति। 1951-जार्डन में संविधान पारित किया गया। 1954-दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हासन का जन्म। 1968-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1996-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया। 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की। 2000-भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन। 2002-अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला। 2003-अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। 2005-पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। 2006-भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए। 2008-कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। 2012-ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 लोगों की मौत। 2015-भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^