06-Nov-2023 09:42 AM
1937
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1763 - ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर क़ब्ज़ा किया।
1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 - स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 – पाकिस्तान ने सियाचिन में युद्धविराम के भारत का प्रस्ताव नामंजूर किया।
2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2010 – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन।
2013 - सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 50 घायल।
2013 - इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
2013 - महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।...////...