भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
06-Jan-2023 10:23 AM 7495
नयी दिल्ली 06 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1066- नॉर्मन विजय से पहले हेरोल्ड गॉडविंसन को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। 1316- खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन। 1322- स्टीफन डेंकस्की सर्बिया का राजा बना। 1449- कॉन्सटेंटाइन इलेवन पैलियोलोस को बीजान्टिन-रोमन सम्राट का राजा बनाया गया। 1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया। 1824- फ्रांसीसी लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म। 1832- उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की। 1838- एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया। 1885- आधुनिक भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन। 1899- लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया। 1907- रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई। 1912- एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया। 1919- अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोजवेल्ट का निधन। 1928- चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म ‘द सर्कस’ का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ। 1932- यूसुफ लियोनस ऑस्ट्रेलिया के 10 वें प्रधानमंत्री बने। 1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया। 1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी। 1955- मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म। 1959- भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म। 1967- संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म। 1989- इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई। 2014- जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। 2016- उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक एक थर्मोन्यूक्लियर हथियार का परीक्षण किया। 2017- बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^