भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
05-Jan-2023 09:32 AM 5302
नयी दिल्ली 05 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1592: मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म। 1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया। 1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया। 1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म। 1900: आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया। 1933: अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू. यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ। 1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म। 1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म। 1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म। 1970: चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत। 1971: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया। 1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त. 2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। 2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे। 2006: भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया। 2007: तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त। 2008: यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया। 2009: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^