भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं दिन-रात काम-भजनलाल
04-Jul-2025 09:02 PM 7374
कोटपूतली-बहरोड़, 04 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार गरीब को समाज की मुख्यधारा में लाने एवं आठ करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने तथा प्रदेश के विकास रूपी पहिये को गति देने के लिए दिन-रात काम करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पण भाव से जुटी हुई हैं। श्री शर्मा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे़ के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर विधानसभा क्षेत्र के गिरूड़ी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रदेश की राजधानी जयपुर तथा देश की राजधानी दिल्ली के निकट होने के साथ ही आर्थिक राजधानी मुम्बई से भी जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र कृषि समृद्ध होने के साथ ही औद्योगिक दृष्टि से भी अग्रणी है। श्री शर्मा ने कहा कि जिले का नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र वैश्विक निवेशकों की पसंदीदा जगह है। कोटपूतली-बहरोड़ और नीमराणा में संचालित हजारों उद्योग स्थानीय आबादी को रोजगार प्रदान करने के साथ ही प्रदेश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^