भाजपा ने कर्नाटक में महिला अपराधों पर प्रियंका की चुप्पी पर सवाल उठाए
02-Jun-2025 10:21 PM 3730
नयी दिल्ली, 02 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा पर आज तीखा हमला किया और कहा कि खुद को किसी भी अन्याय के खिलाफ ‘लड़ने’ वाली लड़की कहने का दावा करने वाली सुश्री वाड्रा ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ‘चुप्पी’ साध रखी है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां एक बयान में सवाल किया कि जब कांग्रेस शासित बेलगावी और राज्य के अन्य हिस्सों में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी भयावह घटनाएं होती हैं, तब सुश्री वाड्रा चुप क्यों रहती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^