भाजपा का पहला शो फ्लॉप: अखिलेश
20-Apr-2024 11:20 PM 3726
मेरठ 20 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पहला शो फ्लॉप हो गया है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रान्तिकारी है। मेरठ ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलायी थी। अब मेरठ की जनता भाजपा के दस साल के कुशासन से आजादी दिलायेगी। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। तीन काले कानून लाकर किसानों के खिलाफ कानून बनाया था। किसानों ने भाजपा सरकार के काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। हजारों किसान शहीद हुए। किसान पीछे नहीं हटे। भाजपा सरकार काले कानून वापस लेने पर मजबूर हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^