बरेली सेन्ट्रल जेल के 32 बंदियों ने की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास
21-Apr-2024 07:45 PM 5671
बरेली, 21 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित केन्द्रीय कारागार में बंद 32 कैदियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। बरेली सेन्ट्रल जेल में 34 बंदियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में लखीमपुर के रविंद्र ने 89.83 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में बदायूं के ओमवीर ने 65.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। ये दोनों बंदी हत्यारोपी हैं और काफी समय से सेंट्रल जेल में बंद हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^