बेनीवाल को बताना चाहिए कि कांग्रेस के साथ किस स्वार्थ से गठबंधन करके चुनाव लड़ा-भजनलाल
09-Nov-2024 10:52 PM 8719
नागौर, 09 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर उसकी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ कुशासन और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के हनुमान बेनीवाल को भी इसका जवाब देना चाहिए कि वह ऐसी पार्टी के साथ किस स्वार्थ से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। श्री शर्मा शनिवार को नागौर जिले की खींवसर विधानसभा उपचुनाव के तहत जिले के कुचेरा में भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे पांच साल चाहे महंगी बिजली खरीद हो, अवैध खनन हो या जल जीवन मिशन हो, सब में जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटा। कांग्रेस ने अपने पांच साल के कुशासन में युवाओं के सपनों पर डाका डाला, महिलाओं के सम्मान को छलनी किया, अपराधियों के हौसलें बुलंद किए और धार्मिक उन्माद को फैलाने का काम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^