बागडे का स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाने का आह्वान
04-Jan-2025 10:52 PM 6472
जयपुर, 04 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शनिवार को महाराष्ट्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और विद्यालयी विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से सिख लेने का आह्वान किया। श्री बागडे ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास और स्थानीय लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य सुविधाओं से लाभांवित किए जाने का आह्वान किया। निधोना गांव में राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन कर शिक्षा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया। इसी तरह बिधूना गांव में चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्होंने एंबुलेंस का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत को एंबुलेंस की चाबियां सौंपते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाने पर भी जोर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^