अहंकारी भाजपा का 2027 में होगा सफाया: अखिलेश
10-Sep-2024 11:32 PM 7542
लखनऊ 10 सितम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहंकारी राजनीति पर नियंत्रण लग गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है। श्री यादव ने पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी उपचुनाव में ही भाजपा सभी सीटें हारने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, यह 2024 के लोकसभा चुनाव से ही सुनिश्चित हो चुका है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूरों का शोषण किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^