आजम बड़े भाई, सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : चंद्रशेखर रावण
17-Nov-2024 11:50 PM 4809
रामपुर 17 नवंबर (संवाददाता) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान के खिलाफ साजिश कर रही सरकार किसी गलतफहमी में न रहे वरना उसकी ईंट से ईंट बजा दी जायेगी। चंद्र शेखर रावण ने आजम खान के परिवार से मिलने के बाद कहा “ साजिश करने वालों से कहना है कि जो साजिश कर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उनकी हर साजिश से वह जानकार और खबरदार हैं। ऐसी कोई गलती मत कर बैठना जिसे झेल न पाओ। आजम खान बड़े भाई हैं, सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^