युवाओं को मिल रही है बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरी : पूनिया
11-Sep-2024 10:17 PM 8021
कैथल/कलायत, 11 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि भाजपा ने राज्य को ना केवल भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया, बल्कि युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिल रही है। कलायत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा की नामांकन सभा में बोलते हुए डा. पूनिया ने बुधवार को कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है और देश हित की नीति के साथ भाजपा काम करती है। हम सभी देश भक्त लोग हैं, तिरंगे का मान और सम्मान करते हैं। जम्मू-कश्मीर में तिरंगे का अपमान होता था। भारत मां के लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने तिरंगे का मान बढ़ाया, इसी का परिणाम है कि आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा आन, बान और शान के साथ लहरा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^