युवा नौकरी देने वाले बने, मांगने वाले नहीं-देवनानी
12-Jan-2024 10:23 PM 6051
जयपुर, 12 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवा पीढ़ी का राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा है वे नौकरी देने वाले बने, नौकरी मांगने वाले नहीं। श्री देवनानी शुक्रवार को यहां जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी मिल जुलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें। स्वयं का विश्लेषण करे और राष्ट्र के विकास में भागीदार बने। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधियां और मेडल प्रदान किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^