युवा कांग्रेस कार्यालयों में महिलाओं ने किया ध्वजारोहण
15-Aug-2024 10:53 PM 4628
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (संवाददाता) स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यालयों में 'सुपर शक्ति शी उड़ान' अभियान के तहत महिलाओं ने ध्वजारोहण किया और तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित 'सुपर शक्ति शी उड़ान' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज देश भर में नारी शक्ति ने ध्वजारोहण कर एक मिसाल पेश की है। उनका कहना था कि युवा कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं का ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकालना महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘सुपर शक्ति शी उड़ान’ के तहत किया गया है। संगठन ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले वर्ष बेंगलुरु में हुए अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में 'सुपर शक्ति शी' कार्यक्रम की शुरुवात की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^