युगांडा में मुरलीधरन ने राष्ट्रपति मुसेवेनी से की मुलकात
12-Nov-2021 09:11 PM 6854
कंपाला/नयी दिल्ली, 12 नवंबर (AGENCY) युगांडा की तीन दिवसीय यात्रा पर गए भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर विदेश राज्य मंत्री हेनरी ओकेलो ओरीम के साथ चर्चा की। श्री मुरलीधरन ने एक ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मुसेवेनी ने युगांडा में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “युगांडा के माननीय राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से भेंट करके प्रसन्नता हुई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भेंट संदेश दिया।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने विदेश राज्य मंत्री हेनरी ओकेलो ओरीम और वित्त मंत्री हेनरी मुसाफी के साथ हुई चर्चाओं के बारे में बात की, जिसके दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की और विविध क्षेत्रों में एक साथ काम करने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि विविध क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम करने और वे द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने में सहमत हुए हैं। वह इस दौरान युगांडा की पार्लियामेंट (संसद) अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^