यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 में सफल अभ्यर्थियों को योगी ने दी बधाई
23-May-2023 07:59 PM 7545
लखनऊ, 23 मई (संवाददाता) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया। नतीजे घोषित होने के बाद सीएम योगी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, 'यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2022' में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'नेशन फर्स्ट' की भावना, अटूट कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^