यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त,सब दुखी: अखिलेश
02-Feb-2024 06:45 PM 3070
लखनऊ 02 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है और अपराध चरम पर है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने महंगाई,बेरोज़गारी,भर्तियों में धांधली, जातीय जनगणना और क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया। श्री यादव ने पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक (पीडीए), जो 90 फीसदी आबादी है, वो त्रस्त है, वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ी है। ये वो प्रदेश बन गया है जहां लोगों को न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है ईज ऑफ डूइंग क्राइम है। निवेश ज़ीरो है, तो रोजगार ज़ीरो है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^