यूपी में जीतेंगे सभी 80 सीट: नंदी
29-Jan-2024 07:53 PM 7132
सुलतानपुर 29 जनवरी (संवाददाता) योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम होगी जहां पार्टी सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में लोकसभा क्लस्टर प्रमुख नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाने का लक्ष्य लेकर काम करना है। भाजपा 365 दिन 24 घंटे काम करने वाला राजनीतिक दल है। कार्यकर्ता चुनावी मोड में काम करना शुरू कर दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^