यूक्रेन हमले में छह रूस के नागरिकों की मौत
13-May-2025 03:45 PM 4222
माॅस्को, 13 मई (संवाददाता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से घोषित तीन दिवसीय विजय दिवस युद्धविराम के दौरान यूक्रेनी हमलों में कुल 23 नागरिक घायल हुए जिनमें छह की मौत हो गई है। रूस के विदेश मंत्रालय के कीव की ओर से किए गए हमलों पर राजदूत रोडियोन मिरोश्निक ने स्पुतनिक को बताया कि तीन दिवसीय युद्धविराम के दौरान यूक्रेनी हमलों में रिहायशी इमारतें, मेडिकल वाहन, आम नागरिकों की कारें और व्यापारिक ठिकाने क्षतिग्रस्त हुए। हमलों में 23 नागरिक घायल हुए, जिनमें से छह की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^