यूजर्स से छोटा मासिक शुल्क ले सकता है एक्स : एलन
19-Sep-2023 07:36 PM 2934
वाशिंगटन, 19 सितंबर (संवाददाता) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क ने बॉट्स में कटौती की आवश्यकता जताते हुए कहा है कि ‘एक्स’ सभी यूजर्स से छोटा मासिक शुल्क ले सकता है। मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में एक्स (पूर्व में ट्वीटर) का अधिग्रहण करने के बाद इसमें कई बदलाव किए हैं। अधिग्रहण के बाद उन्होंने हजारों कर्मचारियों को निकालने के साथ हर एक भुगतान प्रीमियम विकल्प पेश किया और कंटेट मॉडरेशन में कटौती की। वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित अन्य के पूर्व प्रतिबंधित अकाउंट को फिर से बहाल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^