योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित
10-Sep-2021 03:45 PM 4125
कान्हा के ब्रज में मांस-मदिरा पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है। भगवान कृष्ण (गोपाल) से जुड़े ब्रज क्षेत्र में यहां हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के सम्मान में योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।गणेश चतुर्थी पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मथुरा-वृंदावन के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। Yogi..///..yogis-big-decision-10-sq-km-area-of-mathura-vrindavan-declared-pilgrimage-site-316424
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^