योगी ने शाहजहांपुर में दिवंगत विधायक के परिजनों को दी सांत्वना
10-Jan-2024 07:02 PM 7978
शाहजहांपुर 10 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे मानवेंद्र सिंह के परिजनो से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया और दिवंगत नेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री सिंह का पांच जनवरी को बीमारी के चलते दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^