योगी ने बाढ़ प्रभावित 40 जिलों को जारी किये 120 करोड़
20-Jul-2024 07:22 PM 1642
लखनऊ, 20 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, परिवार को राहत सहायता देने, कृषि निवेश अनुदान समेत अन्य राहत कार्यों के लिए अतिसंवेदनशील और संवेदनशील 40 जिलों को 120 करोड़ की धनराशि जारी की है। यह धनराशि सरकार ने राज्य आपदा मोचक निधि से बाढ़ प्रभावित जिलों को आवंटित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से ज्यादा प्रभावित जिलों को पांच करोड़ जबकि सामान्य प्रभावित जिलों को एक-एक करोड़ की धनराशि आवंटित की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^