योगी का बुलडोजर भ्रष्टाचारियों के लिए है प्रहार :नायब सैनी
05-Jan-2025 08:38 PM 7366
सहारनपुर 05 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलडोजर सपा-बसपा समर्थक भ्रष्टाचारियों पर प्रहार के लिए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज योगी सरकार में राज्यमंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछडा वर्ग के नेता जसवंत सैनी के निमंत्रण पर यहां आए थे। रामपुर मनिहारान में सैनी शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में उनके सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक कल्याणकारी नीतियों का गुणगान किया। उन्होंने सहारनपुर के भाजपाइयों का हरियाणा चुनाव में मदद करने के लिए आभार जताया और कहा कि वह 2027 में यूपी विधान सभा चुनाव में अपना पूरा योगदान देने के लिए पूरी ताकत से यहां आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^