योग संगम पर 30 हजार से अधिक संगठन पंजीकृत
04-Jun-2025 09:46 PM 8175
नयी दिल्ली 04 जून (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के मुख्य मंच योग संगम पर देश भर के 30 हजार से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का मुख्य आयोजन पिछले वर्षों की तरह ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भर में आयोजित होने वाले ऐसे अनेक आयोजनों की ऑनलाइन की अतिरिक्त सुविधा भी होगी। योग संगम पर स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कॉरपोरेट, गैर सरकारी संगठन और सरकारी निकायों ने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजीकरण कराया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^