यश कुमार की फिल्म नागराज और चंडालिका का ट्रेलर रिलीज
13-Dec-2024 12:39 PM 5038
मुंबई, 13 दिसंबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म नागराज और चंडालिका का ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।फिल्म नागराज और चंडालिका का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि निर्देशन राजकिशोर प्रसाद राजू ने किया है। यह फिल्म यश कुमार की उन फिल्मों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो नागों की पौराणिकता और अद्भुत कहानियों पर आधारित हैं। वहीं, फिल्म के ट्रेलर को लेकर यश कुमार ने कहा,नागराज और चंडालिका” एक अलग तरह की कहानी है, जो दर्शकों को नई दुनिया में ले जाएगी। हमने कोशिश की है कि इस फिल्म में हर दृश्य और हर संवाद दर्शकों को बांध सके। हमारी टीम ने इस पर काफी मेहनत की है, और मुझे उम्मीद है कि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू ने कहा,यह फिल्म तकनीकी और कहानी के स्तर पर एक नई ऊंचाई छूने का प्रयास है। हमने वीएफएक्स और संगीत के साथ फिल्म को और प्रभावी बनाने की कोशिश की है। यह फिल्म एक नई सोच और नई तकनीक का मिश्रण है।फिल्म नागराज और चंडालिका में यश कुमार के साथ अपर्णा मलिक, सबा खान, अमित शुक्ला, सुबोध सेठ, राकेश बाबू, संजीव मिश्रा, राधे कुमार, आर्यन गुप्ता, नौशाद शेख, सौरभ ऐश्वर्या, वियाना ददलानी, ममता वर्मा, सुनील ददलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म की कहानी यश कुमार और मनोज कुशवाहा ने लिखी है। स्क्रीनप्ले भी इन्हीं दोनों का है। डायलॉग्स मनोज कुशवाहा ने तैयार किए हैं। संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा, धर्म हिंदुस्तानी हैं। गायक प्रियंका सिंह, विनीत तिवारी, सुगम सिंह, काजल राज हैंद्य छायाकार समीर जहांगीर सैयद, कला निर्देशक अवधेश राय, कॉस्ट्यूम डिजाइनर विद्या विष्णु नानू फैशन, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो विजय दिनेश और वीएफएक्स वॉट प्रोडक्शन का है। डांस मास्टर प्रवीण शेलार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^