यमुना की सफाई का भाजपा का वादा केजरीवाल के दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने के समान: यादव
07-Jun-2025 08:17 PM 7840
नयी दिल्ली,07 जून, (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यमुना की सफाई के मुद्दे पर रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गंदी यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देकर क्रूज चलाने का ख्वाब दिखाना वैसा ही लगता है जैसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने का दावा किया था। श्री यादव ने शनिवार को यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा ने दावा किया है कि दिसम्बर 2025 में यमुना में क्रूज चलने शुरु हो जाऐंगे। उन्होंने कहा कि यद दावा यमुना की सफाई तथा प्रदूषण की समस्याओं को अक्टूबर तक खत्म करने का लक्ष्य पूरी तरह अपनी 100 दिन की नाकामियों को छिपाने और दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाला है। सत्ता में आते ही रेखा गुप्ता सरकार ने मार्च, 2025 में यमुना में सोनिया विहार से जगतपुर तक चार किलोमीटर क्रूज चलाने की योजना का ऐलान किया था, जिसका प्रस्ताव सरकार की निष्क्रियता के कारण तीन महीने आगे बढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^